फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा पर गूंजे हर-हर गंगे के स्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
माघ पूर्णिमा पर मंगलवार को कछला गंगाघाट पर आस्था का सैलाब नजर आया। गंगा में डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन कराया। साधु-संतों को दक्षिणा भी दी गई। हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं की भीड़ में हर-हर गंगे गूंजता रहा।
विज्ञापन

कदला गंगाघाट पर तड़के से स्नान-ध्यान का दौर शुरू हो गया। खासकर कल्पवास पर रहे महिला-पुरुषों ने सूर्य निकलने से पहले ही स्नान कर घाट पर हवन-पूजन कराना शुरू कर दिया। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक गंगा के दोनों छोर के घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ में हर-हर गंगे गूंजता रहा। सूर्य को अर्क अर्पित कर श्रद्धालुओं ने घाट पर ही पूजा-अर्चना भी की। कन्याओं समेत साधु-संतों को भोज भी कराया गया। आश्रमों में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। बच्चों के मुंडन संस्कार भी धार्मिक रीत रिवाज के अनुरूप कराए गए। घाट पर लगे मेला में महिलाओं की संख्या अधिक रही। बच्चों ने मनोरंजन के संसाधनों का लुत्फ उठाया। घाट पर हालाकि नगर पंचायत प्रशासन की ओर इंतजाम भी कराए गए थे, लेकिन महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। घाट पर मौजूद बाबा हरीओम शर्मा ने बताया कि तड़के से लेकर अपराह्न तक 50 हजार से अधिक लोगों के स्नान करने का अनुमान है।

पीएसी समेत चार थानों के फोर्स ने की निगरानी
उझानी। माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर घाट पर सोमवार शाम को कछला चौकी पुलिस के साथ पीएसी को ड्यटी पर लगा दिया गया। मंगलवार तड़के ही कादरचौक, मुजरिया, उसहैत और उझानी कोतवाली का फोर्स भी पहुंच गया। सीओ सतीश चंद्र शर्मा और कोतवाल देवराज राठी ने पुलिस फोर्स की निगरानी की।
विज्ञापन


बरेली-मथुरा हाईवे पर
जाम में फंसे वाहन
कछला में माघ पूर्णिमा पर निजी वाहनों की संख्या अधिक होने की वजह से बरेली-मथुरा हाईवे पर सुबह से जाम का झमेला शुरू हो गया। पूर्वाह्न में पुल के दोनों ओर पांच किलो मीटर दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस को पसीना बहाना पड़ा।
कछला चौकी पुलिस को पहले से जाम की आशंका बनी हुई थी। हालांकि पुलिस ने हाईवे से घाट की ओर मुड़ने वाले रास्ते की बेरीकेडिंग करा दी लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से पूर्वाह्न में इंतजाम फेल हो गए। पुलिस चौकी के सामने से शुरू जाम देखते ही काफी लंबा हो गया। पुल से दोनों ओर करीब पांच किलो मीटर तक वाहन फंस गए। पुलिस को आवागमन सुचारू रखने के लिए सख्ती का इस्तेमाल भी करना पड़ा। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत बस में सवार यात्रियों को हुई।

घाट तक पहुंचने को बनाया बाईपास
उझानी। गंगाघाट पर ट्रैक्टर-टॉलियों को सुरक्षित ले जाने के लिए कछला चौकी पुलिस ने एक दिन पहले ही जीबी पंत कॉलेज के मैदान के पास पुलिस चौकी के पीछे होकर रेतीली तलहटी में अस्थायी बाईपास भी बना दिया था लेकिन चालकों ने बेतरतीब ट्रैक्टर निकाल कर वहां भी जाम का माहौल पैदा कर दिया।

राजस्थान के दो बच्चों के गुम होने से हड़कंप
उझानी। राजस्थान के भरतपुर निवासी शिवओम का परिवार निजी वाहन से गंगा स्नान को सुबह में कछला पहुंचा। कासगंज वाले छोर पर शिवओम के परिवार की महिलाएं बच्चों के साथ स्नान करके बाहर निकलीं तभी उन्होंने दो बच्चों के गुम हो जाने का शोर मचा दिया। घाट पर मौजूद लोग उनके डूबने की आश्ंाका के चलते गंगा में खोजबीन में जुट गए। करीब आधा घंटा बाद दोनों बच्चे जब मंदिर के पास खेलते मिले तो घरवालों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें