फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे बाजे के साथ निकले गणपति

Mon, 05 Sep 2016 11:41 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
गाजे बाजे के साथ निकले गणपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले भर में तमाम स्थानों पर गणेश प्रतिमा की स्थापना 
 गणेश चतुर्थी पर श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से आयोजित गणेश शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही प्रथम पूज्य गजानन महाराज का आगमन हो गया। शोभायात्रा ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू होकर गोपी चौक, नेहरू चौक, हलवाई चौक, मढ़ई चौक, पथिक चौक आदि स्थानों पर होती हुई भोलेनाथ धाम पर संपन्न हुई। इसमें काली अखाड़ा, स्कूलों की झांकियां, कीर्तन मंडल, बैंड आदि शामिल रहे। 
शोभा यात्रा से पहले हवन एवं पूजन किया गया, जिसमें बाल व्यास ज्ञानेश्वरी देवी, भाजपा के पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल, सुनील गुप्ता, वीरेंद्र वाष्र्णेय, चरनजीत, सुनील वाष्र्णेय, नरेंद्र साहू, गजेंद्र गुप्ता, गिरधाली लाल, रामेश्वर दयाल, नितेष वाष्र्णेय, मनोज गुप्ता, अतुल अलंकार, मुनीश अग्रवाल, दीपमाला गोयल, कुंती मथुरिया आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

वहीं, श्री गजराज सेवा मंडल के तत्वाधान में मोहल्ला चौबे में आयोजित गणेश महोत्सव के पहले दिन भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर  पंडित शारदा प्रसाद चतुर्वेदी, अमन शर्मा, सुरेंद्र बाबू, दिलीप गुप्ता, संकल्प गुप्ता आदि मौजूद रहे। इधर, जैन धर्म की ओर से दस दिन तक चलने वाले पर्व का आयोजन किया गया, जिसमें दिगंबर जैन मंदिर में प्रवचन दिए गए। साथ ही अभिषेक किया गया। इस मौके पर पंडित अतुल जैन सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 
-----
सुदूर क्षेत्रों में गजानन की निकलीं शोभायात्राएं
दातागंज। कस्बे में तीन स्थानों पर गणेश जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही डहरपुर गांव में भी पुरुष और महिलाओं ने गणेश शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। पहली शोभायात्रा मुख्य चौराहा, दूसरी अरेला मोहल्ला और तीसरी शोभायात्रा परा मोहल्ला से निकाली गई। 
सैदपुर। श्रीगणेश जन्मोत्सव का आयोजन नगर के वार्ड एक में धूमधाम से मनाया गया। नगर पुरोहित राम अवतार शर्मा जी ने मूर्ति स्थापना कर लोगों को श्री गणेश भगवान की लीलाओं की जानकारी दी। रिद्धि सिद्धी के बारे में बताते हुए प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य आयोजक अमरीश रस्तोगी के साथ शिवम रस्तोगी, आयुष माहेश्वरी, निखिल, केशव, विशाल, नंदेश्वर दयाल आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

दहगवां/जरीफनगर। गणेश चतुर्थी पर कस्बे के सिद्ध मनोकामेश्वर नाथ धाम पर सुबह हवन यज्ञ किया गया। शाम को गणेश प्रतिमा की भव्य सजावट एवं आरती का आयोजन किया गया। गणेश सेवा समिति ने प्रसाद वितरित किया। भक्तों ने फलों की भव्य गणेश प्रतिमा बनाकर पूजन किया। बैंडबाजों के साथ गणेश जी महाराज की शोभायात्रा निकाली, जिसमें रिद्धी-सिद्धी की झाकियां भी शामिल हुईं। महाआरती करने के बाद मोदकों का प्रसाद गणेश जी महाराज को चढ़ाकर वितरित किया गया। मंदिर पुजारी लाल रतनदास जी महाराज ने गणेश के पूजन और उनकी कृपा के बारे में बताया। इस मौके पर शरद गुप्ता, राजीव गुप्ता, पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता, नमित गुप्ता, रविंद्र,  रामौतार गुप्ता बजाज, विश्वजीत गुप्ता, कांतप्रसाद, अरविंद गुप्ता, भूपेंद्र गुप्ता, राजीव गुप्ता, अंकुर, अनिल, कमलेश, अंकित, लोकमन प्रकाश वर्मा, मुकेश गुप्ता,स सुरेंद्र वर्मा, शुभनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें