कस्वे में 72 लाख की लागत से किये जा रहे इंटर लाकिंग कार्य में ठेकेदार द्वारा धांधली बरती जा रही है। मानकों को दरकिनार कर कराए जा रहे निर्माण में घटिया सामग्री लगाये जाने पर नगर पंचायत के नामित सदस्यों ने डीएम से शिकायत कर निर्माण की जांच कराने की मांग की है।
नगर पंचायत द्वारा होली चौक से आवंला रोड तक लगभग 300 मीटर सडक पर इंटर लाकिंग का कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण में मानक के अनुसार वजरपुर तथा सीमेंट मिलाकर 15 सेंटीमीटर पत्थर की लेयर पड़नी चाहिए, जबकि ठेकेदार द्वारा मानकों को दरकिनार कर मात्र चार सेंटीमीटर पत्थर बिना बदरपुर तथा सीमेंट मिलाए ही डाला जा रहा है। घटिया स्तर की ईंटों का प्रयोंग किया जा रहा है। नतीजा ये है कि मात्र आठ दिन में ही नाला जगह-जगह से धंसने लगा है।
धांधली से गुस्साए नगर पंचायत के नामित सदस्यों मकसूद खां तथा गुलाम मुस्तफा ने डीएम से निर्माण की जांच कराने की मांग की हैं।