फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वजीरगंज से विजय नगला तक की सड़क निर्माण के लिए मिली धनराशि

विज्ञापन
सीएम योगी से मिलते भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता। स्रोत- विधायक
विज्ञापन
बदायूं। शहर भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने सोमवार को लखनऊ में सीएम योगी से मिलकर विभिन्न विकास योजनाओं को पूरा कराने का पत्र सौंपा था। इस पर वजीरगंज, कशेर कटिया से विजय नगला वाया असिस वर्खिन की जर्जर सड़क निर्माण के लिए शासन ने 96 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त कर दी है। यह सड़क लगभग 9.91 लाख रुपए की लागत से बनेगी।
विज्ञापन

सड़क का निर्माण पूरा होने पर दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। सड़क वजीरगंज से कुंवरगांव होते हुए बरेली रोड से जुड़ती है और इस पर भारी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। लंबे समय से यह सड़क जर्जर थी और बरसात के मौसम में आवागमन और भी कठिन हो जाता था। विधायक ने बताया कि उन्होंने सड़क की खस्ताहालत का स्वयं निरीक्षण किया था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस सड़क के पुनर्निर्माण हेतु धनराशि दिलाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने तत्परता दिखाते हुए शासन को तत्काल धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रस्ताव के अनुसार सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए कुल 9.91 लाख रुपए से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें प्रथम किस्त के रूप में 96.78 लाख रुपए जारी किए गए हैं। विधायक ने कहा कि कार्य जल्द से जल्द शुरू कराए जाने के निर्देश शासन की ओर से दिए गए हैंश्र शेष धनराशि भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें