फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धनतेरस पर डिलीवरी के लिए 1380 वाहनों की हुई एडवांस बुकिंग

विज्ञापन
राजीव शर्मा।
विज्ञापन
बदायूं। नवरात्र से 13 अक्तूबर तक जिले के 3254 लोग हीरो, होंडा, बुलेट व बजाज की बाइक व स्कूटी खरीदकर अपने घर ले जा चुके हैं। धनतेरस वाले दिन नया वाहन घर में आना शुभ माना जाता है। इसलिए जिले के लोगों ने अब तक 1380 वाहनों की बुकिंग कराई है। तीन दिन बाद धनतेरस है। इसलिए बुकिंग और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

कारोबारियों ने त्योहार को लेकर तैयारी पूरी कर ली हैं। पंचोत्सव की तैयारियों में वह काफी समय पहले से ही जुट गए थे। कारोबारियों के अनुसार इस बार पिछले दो सालों से दोगुना कारोबार होने का अनुमान है। जीएसटी की घटी दरों से बाजार में रौनक दिख रही है। दिन भर बाजार में ग्राहकों का आना-जाना बना रहा। वाहनों की बुकिंग के लिए भीड़ लग रही है।


दोगुना होगा कारोबार
2023 में नवरात्र से धनतेरस तक 800 बाइकों की बिक्री हुई। 2024 में 1300 हो गईं थीं। अब 2025 में जीएसटी की दरें घटने से वाहनों पर 10 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। इसलिए खरीदारी दोगुनी होने का अनुमान है। -अनुपम गुप्ता, जिम्मी, डायरेक्टर जीएस हीरो बदायूं
विज्ञापन


बुकिंग पर मिल रहे उपहार
वाहन बाजार पिछले दो सालों की अपेक्षा इस बार चमका हुआ है। दो साल पहले जितने वाहनों की सेल हुई थी उससे अधिक तो इस बार बुकिंग हो चुकी है। बुकिंग पर ग्राहकों को उपहार भी दिए जा रहे हैं। - राजीव शर्मा, जनरल मैनेजर, जीएस हीरो, बदायूं

-
बाजाज की 392 बाइकों की हुई बुकिंग
पिछले साल से इस बार कारोबार अच्छा हो रहा है। सौ से अधिक बाइकों की बुकिंग भी हुई है। पिछले साल से कारोबार दोगुना रहेगा। जीएसटी कम होने का पूरा लाभ ग्राहक ले रहे हैं। बाजार में रौनक बनी हुई है। - सुरेंद्र आहूजा, डायरेक्टर बजाज मोटर्स बदायूं

-
बुलेट की मांग बढ़ी
बुलेट की मांग भी जिले में बढ़ गई है। 2024 में नवरात्र से धनतेरस तक कुल 151 बुलेट की सेल की गई। इस साल बुकिंग धनतेरस के लिए हो चुकी है। इस साल कारोबार बहुत अच्छा है। - अभिषेक बंसल, डायरेक्टर आरआर ब्हीकल्स


बाइकों के नए मॉडल किए जा रहे पसंद,खरीदारों की भीड़
बाइकाें के नए मॉडल ग्राहक पसंद कर रहे हैं। इस कार कारोबार बहुत अच्छा है। धनतेरस तक पिछले साल से दोगुना से भी अधिक कारोबार हो जाएगा। - अंशुल रस्तोगी, डायरेक्टर एपीएस होंडा बदायूं
विज्ञापन

राजीव शर्मा।

राजीव शर्मा।

राजीव शर्मा।

राजीव शर्मा।

राजीव शर्मा।

राजीव शर्मा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें