बदायूं। तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं पर दोहरी मार पड़नी शुरू हो गई है। इससे व्यापारियों ने जहां दो से तीन प्रतिशत तो वहीं, ट्रांसपोर्टरों ने माल के भाड़े में 7 से 10 फीसदी तक इजाफा कर दिया है। लागत बढ़ने से महंगाई का सीधा बोझ आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।
पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उछाल है। जिले में पेट्रोल 101.73, डीजल 95.21 रुपये लीटर है। इससे जिले के 30 हजार व्यापारी प्रभावित हैं। महंगाई की मार पड़ने के बाद व्यापारियों को मुनाफा कमाने के लिए अतिरिक्त रुपये बढ़ाने पड़ रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार, दिल्ली या अन्य जगहों से माल मंगाने वाले माल पर दाम बढ़ने के साथ ही भाड़ा बढ़ गया है। इससे माल महंगाई पड़ गई है।
व्यापारियों ने बताया कि माल महंगा और भाड़ा बढ़ने के बाद हमारी ओर से छोटे व्यापारियों को माल पहुंचाने के लिए फिलहाल ई-रिक्शा का उपयोग किया जा रहा है। इससे भाड़े में थोड़ी राहत मिल रही है। संवाद