फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मध्याह्न भोजन में शामिल होंगी हरी ताजी सब्जियां

Sat, 10 Jan 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से अब स्कूल परिसरों में न्यूट्रीशन गार्डन विकसित किए जाएंगे। इन गार्डनों के माध्यम से विद्यालयों में उगाई गई हरी ताजी और पौष्टिक सब्जियों को मध्याह्न भोजन योजना में शामिल किया जाएगा, ताकि बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार मिल सके और वे स्वस्थ रह सकें।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालय को न्यूट्रीशन गार्डन तैयार करने के लिए पांच-पांच हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इस राशि से स्कूल परिसर में खाली पड़ी भूमि पर सब्जियां उगाने की व्यवस्था की जाएगी। इसमें पालक, मेथी, लौकी, तोरई, कद्दू, टमाटर, भिंडी जैसी मौसमी सब्जियां उगाई जाएंगी, जिन्हें बच्चों के भोजन में प्रयोग किया जाएगा।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य न केवल बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है, बल्कि उन्हें खेती, प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक करना है। बच्चे स्वयं पौधों की देखभाल करेंगे, जिससे उनमें श्रम के महत्व, स्वावलंबन और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का विकास होगा। शिक्षकों को गार्डन की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है और इसके लिए विद्यालय प्रबंधन समितियों को भी जोड़ा जाएगा। स्थानीय कृषि विभाग से तकनीकी सहयोग लेने की भी योजना है, ताकि सही तरीके से सब्जियों का उत्पादन किया जा सके और फसल की गुणवत्ता बनी रहे। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस पहल से बच्चों को स्वस्थ भोजन मिलने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यक्ति बनाने की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें