फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में हेपेटाइटिस-बी और सी की होगी नि:शुल्क स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी की रोकथाम व जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आने वाले मरीजों की दोनों बीमारियों की निशुल्क जांच की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में वायरल हेपेटाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. नितेश पति तिवारी ने बताया कि हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पूरे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और उपचार से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर मेडिकल कॉलेज में वैज्ञानिक संगोष्ठी भी आयोजित होगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार ने आमजन से अपील की कि हेपेटाइटिस के लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय पर जांच कराकर उपलब्ध निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार, सीनियर रेजिडेंट डॉ. अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें