फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीबीआई से बोल रहा हूं... कहां है तुम्हारा बेटा, सुनकर आढ़ती ने हड़काया

विज्ञापन
आढ़ती उपेंद्र शर्मा।
विज्ञापन
उझानी। सीबीआई का अफसर बोल रहा हूं... फोन पर इतना सुनते ही लोग परेशानी में पड़ जाते हैं, लेकिन गल्ला व्यापारी उपेंद्र शर्मा से उनके बेटे के बारे में जानकारी के साथ ठगी की कोशिश की गई तो उन्होंने फर्जी अफसर को ही आड़े हाथ ले लिया। उसे जमकर हड़काया तो कॉल करने वाले ने फोन स्विच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति के गल्ला व्यापारी उपेंद्र शर्मा को कोई पहली बार नहीं, बल्कि तीसरी बार ऐसी कॉल आई है। गल्ला व्यापारी शर्मा के मुताबिक मंगलवार पूर्वाह्न कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई का अफसर बताया। वह गल्ला व्यापारी से उनके बेटे के बारे में जानकारी करने लगा। अनर्गल बातें भी की गईं। यह सुनकर शर्मा को लगा कि अब फिर से बेटे को अपनी गिरफ्त में बताकर रुपये मांगने की कोशिश की जा रही है तो उन्होंने उसे हड़काना शुरू कर दिया। दो बार पहले भी उनसे ठगी की कोशिश की जा चुकी है।
इसके अलावा पुरानी अनाज मंडी निवासी ऑयल स्पेलर मालिक गणेश गुप्ता से ठगी की कोशिश का अंदाज थोड़ा अलग रहा। उनके पास दोपहर में कॉल आई। कहा गया कि आपके खाते में जनधन योजना 1.25 लाख रुपये भेजना है, सो अपना बैंक खाता नंबर भेजिए। यह सुनते ही गणेश भी सकते में पड़ गए। उन्हें लगा कि कोई उन्हें झांसे में लेने की कोशिश कर रहा है, तो वह सीधे अपने परिचित के पास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने खाता नंबर का ब्योरा देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि पिछले दिनों भाजपा के एक नेता को भी ठग ने अपना शिकार बना लिया था। इससे पहले सर्राफ आलोक अग्रवाल और पशुधन प्रसार अधिकारी योगेश कुमार सिंह को भी ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराके चूना लगा दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की शिकायत करने के लिए कोतवाली कोई नहीं आया है। अगर शिकायत आती है तो पुलिस केस दर्ज करेगी और कार्रवाई होगी।

आढ़ती उपेंद्र शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें