फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रबंधक-प्रधानाचार्य के बीच में हुआ विवाद, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। एक इंटर कॉलेज में प्रबंधक और एक प्रधानाचार्य के बीच जमकर विवाद हुआ। प्रधानाचार्य ने प्रबंधक और उनके एक साथी पर शराब पीकर अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। साथ ही कोतवाली में तहरीर दी है। इस विवाद का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन


शनिवार को प्रबंधक अपने साथी के साथ इंटर कॉलेज पहुंचे। किसी बात को लेकर और पीटीए शिक्षक के साथ विवाद हो गया। किसी ने इस विवाद का वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया। थोड़ी देर तक यह हंगामा होता रहा। सोमवार को स्कूल प्रधानाचार्य ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर घटना को लेकर शिकायत की। भेजे गए शिकायती पत्र में प्रबंधक पर शराब पीकर शिक्षक के साथ अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इधर, प्रबंधक ने बताया कि शराब पीने से लेकर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। स्कूल में तमाम अनियमितताएं हैं। इसको लेकर प्रधानाचार्य से मनमुटाव चल रहा है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह ने प्रबंधक व उनके सहयोगी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें