मंदिर में सिर्फ 21 सौ रुपये मिले, चूड़ियां गायब
दोनों युवक बाइक से घंटाघर चौराहे के रास्ते फरार हो गए। आशा को ठगी का अहसास दोनों युवकों के फरार होने के बाद ही हो पाया। दुकान के मंदिर में उन्हें सिर्फ 21 सौ रुपये ही मिले। सोने की चूड़ियां नहीं थी। उन्होंने सोने की दोनों चूड़ियां करीब पांच तोला वजन की होने का दावा किया है। घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों में अफरातफरी का माहौल बना रहा। कुछेक दुकानदारों ने आसपास इलाके में दोनों की खोजबीन भी की, लेकिन पता नहीं लग पाया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद दोनों आरोपी
पंजाबी कॉलोनी निवासी आशा रानी से ठगी के बाद ठग युवकों में से एक ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यह पड़ोसी में दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। इससे पहले जो युवक दुकान के पास ही अपनी बाइक खड़ी करके साथी के बाहर आने का इंतजार कर रहा है, वह बेचैन भी लग रहा है।
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वह एक बार अपना हेलमेट पहनते तो दूसरी बाहर उसे उतारकर बाइक पर लटकाते भी दिखाई दे रहा है। दोनों ही बड़े चेक की शर्ट और नीली जींस पेंट पहन रखी थी। बाइक का नंबर कैमरे में साफ नजर न आने के बाद पुलिस ने बाजार में कुछ और दुकानों के बाहर लगे कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।
सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार महिला से ठगी का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया था। कोतवाली पुलिस को पूरे घटनाक्रम में महिला से बात कर जानकारी जुटाने के लिए लगाया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।