फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ितों ने आईजीआरएस पर शिकायत की तो पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कस्बा बगरैन निवासी अफसर अली के दो बेटे हैं। इनके नंबर पर कुछ दिन पहले एक कॉल आई। फोन करने वाले ने अफसर के दोनों बेटों की सऊदी अरब में नौकरी लगवाने की बात कही। फोन करने वाले ने पासपोर्ट और वीजा तक बनवाने की बात कही। बिसौली में मिलने की बात तय हो गई।
अफसर अपने दोनों बेटों- उमर, राजू और दो रिश्तेदारों के युवकों को साथ लेकर बिसौली पहुंच गया। बातचीत के बाद फोन करने वाले ने नौकरी लगवाने के नाम पर अफसर से ढाई लाख रुपये ले लिए। जब काफी दिन तक नौकरी नहीं लगी तो अफसर ने फोन करके नौकरी की बात कही, लेकिन फोन करने वाले ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

अफसर को ठगी का अहसास हुआ तो मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की। बाद में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की तो पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। बगरैन चौकी इंचार्ज राजीव चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता को बुलाकर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें