फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अमर ज्योति के निदेशक समेत छह लोगों खिलाफ चौथा मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड कंपनी के निदेशक समेत छह लोगों के खिलाफ 12 निवेशकों ने 20 लाख रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। कंपनी के निदेशकों पर यह चौथा मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के सदस्य अंकित कुमार समेत 12 लोगों ने बताया कि कंपनी के निदेशक शशीकांत मौर्य, सूर्यकांत, श्रीकांत, सूरजपाल सिंह के अलावा एजेंट राजू गिरि, आकाश गुप्ता की ओर से निश्चित समयावधि में धन को बढ़ाकर देने का भरोसा दिलाकर जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ धोखाधड़ी की गई है।
कंपनी के एजेंटों ने अंकित के 5,35,170, सचिन शर्मा के एक लाख, मनोज कुमार के 2,50,120, खुशीराम के 21,900, भूप सिंह के 14,640, दिनेश कुमार शाक्य के 5700, नेहा के 19 हजार, अतुल कुमार के 75,500, आशीष सक्सेना के 1,83,950, झंडू के 17,200, सुनीता सिंह के 90,000 रुपये जमा किए। कंपनी ने मार्च 2025 से धन वापस करना बंद कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद निवेशकों की कंपनी के निदेशकों से वार्ता हुई तो उन्होंने जल्द ही रुपये देने की बात कही। इस बीच जानकारी हुई कि कंपनी भाग गई है। इसके अलावा पता चला कि एजेंट राजू गिरि निवासी मीरा सराय पीपल के पास थाना सिविल लाइंस, आकाश गुप्ता निवासी मोहल्ला महाराजनगर बालाजी नगर, थाना सिविल लाइंस ने लोगों को सोची समझी साजिश के साथ षड्यंत्र कर जानबूझकर फर्जी पासबुक, टोकन व अन्य कागजात तैयार कर रुपया हड़पा है।
तहरीर पर पुलिस ने कंपनी के संचालक और मालिक शशीकांत मौर्य, सूर्यकांत, श्रीकांत, सूरजपाल सिंह के अलावा एजेंट राजू गिरि, आकाश गुप्ता, के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें