फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छत से गिरकर घायल हुए किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। छत पर लघुशंका के लिए उठे किसान धीरपाल का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए। परिवार के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के गांव भगवतीपुर निवासी धीरपाल (50) खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करते आ रहे थे। रोजाना की तरह ही रविवार शाम को खाना खाने के बाद वह छत पर सोने चले गए। रात करीब एक बजे वह लघुशंका करने के लिए उठे तो अंधेरे में उनका पैर फिसल गया। बाउंड्रीवॉल न होने से वह छत से नीचे गिर गए।
तेज धमाके की आवाज पर परिवार के लोग उठ गए। देखा तो धीरपाल बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़े थे। रात में ही परिवार वाले उनको जिला अस्पताल लाए और उपचार शुरू कराया। सोमवार को दिन में करीब एक बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस कार्रवाई के बिना ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें