फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पीली मिट्टी लदीं चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज

सार

उझानी में पुलिस और खनन विभाग ने अवैध खनन में लगी चार पीली मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उझानी। कोतवाली पुलिस और खनन कर्मियों ने बुर्राफरीदपुर और नसरूल्लापुर के पास अवैध खनन करके पीली मिट्टी से लदीं चार ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को पकड़ लिया। इलाके में पीली मिट्टी के अवैध खनन की पिछले दिनों पुलिस और खनन विभाग के अफसरों से शिकायत की गई थी। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने एसडीएम सदर से भी अवैध खनन की शिकायत के दौरान वीडियो और फोटो सौंपे थे। इसके बाद कार्रवाई शुरू हो गई।
विज्ञापन

पीली मिट्टी से लदी तीन ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को बुर्राफरीदपुर और एक ट्रैक्टर- ट्रॉली नसरूल्लापुर के पास पकड़ी गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि चारों ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को कब्जे में लेने के बाद सीज कर दिया है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को पूरे दिन धंधेबाजों में अफरातफरी का माहौल बना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें