फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदमाशों को तलाशने में लगीं चार टीमें, घटना के विरोध में बंद रहा सराफा

विज्ञापन
सहसवान में दुकानें बंद कर विरोध करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
सहसवान। सैफुल्लागंंज रोड पर सोमवार शाम सर्राफ व्यापारी के साथ हुई 8.5 लाख की लूट की घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। मंगलवार को सर्राफा व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली व घटना के विरोध में दुकानें बंद रखीं। व्यापारी एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस से लूटकांड का खुलासा करने की मांग की। पुलिस ने बताया कि खुलासे के लिए चार टीमें लगा दी गईं हैं। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी सर्राफा व्यापारी अभिनव माहेश्वरी उर्फ चंदन की मुख्य बाजार में आभूषणों की दुकान है। सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह दुकान बंद करके बेटे सिद्धांत के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। सैफुल्लागंज रोड पर डार्लिंग रोड चौराहे से थोड़ा आगे पहुंचे ही थे कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी स्कूटी को घेर लिया। दो बदमाशों ने स्कूटी के पास आकर उनके बेटे की कनपटी पर तमंचा रख दिया और बैग छीनकर बाइक से भाग गया। बैग में साढ़े तीन लाख रुपये के अलावा दो किलो चांदी और 20 ग्राम सोना था, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये (कुल 8.5 लाख) के करीब है।
इस मामले में सोमवार रात पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह एवं एसपी देहात केके सरोज ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। व्यापारियों से वार्ता करने के बाद पुलिस को जल्द घटना का खुलासा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने रात में बदमाशों के भागने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। खुलासे के लिए जुटी चार पुलिस टीमों ने रात में ही कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू दी है। इधर, मंगलवार को सर्राफा व्यापारियों ने घटना के विरोध में अपनी-अपनी दुकानें बंद रखीं।
व्यापारियों ने शीघ्र ही लुटेरों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा करने की मांग की। इस पर कोतवाल ने जल्द ही खुलासे का आश्वासन देकर व्यापारियों को दुकानें खोलने को लेकर समझाया, लेकिन सहमति नहीं बनी। सहसवान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं। कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें