फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 135.34 करोड़ की 30 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

विज्ञापन
गुलड़िया में कार्यक्रम का उद्घाटन करते भाजपा नेता शैलेश पाठक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बदायूं क्लब में आयोजित तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने फीता काटकर किया। उन्होंने 13534 लाख रुपये की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि आज बेटियां किसी से कम नहीं हैं, सभी को अपनी बेटियों को पढ़ाकर आगे बढ़ना चाहिए। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि बदायूं से गंगा एक्सप्रेसवे करीब 98 किलोमीटर के क्षेत्र में से होकर गुजरेगा। इसमें तीन इंटरसेक्शन भी होंगे।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा। अच्छा सोचो तो अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा। डीएम निधि श्रीवास्तव ने कहा कि योजनाओं का प्रचार-प्रसार, पात्रों का योजनाओं का लाभ देना मेले का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा जल जीवन मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सुरक्षा आदि विभिन्न ज्वलंत विषयों पर नाटिका का मंचन किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले जनप्रतिनिधियों ने मेले में लगे स्टॉल का निरीक्षण कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा योजना का लाभ दिलवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जनप्रतिनिधियों ने सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया। उन्होंने महाकुंभ 2025 व लघु फिल्मों को एलईडी वॉल पर देखकर सराहा। प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने बदायूं के शहीद आलोक पाठक के माता-पिता को राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


डबल इंजन सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे लोग : शैलेश पाठक

बदायूं। भारत सरकार के 10 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पंचायत गुलड़िया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए विस्तृत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने लाभार्थियों से वार्ता भी की। इस मौके पर गुलड़िया नगर पंचायत अध्यक्ष समेत नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

गुलड़िया में कार्यक्रम का उद्घाटन करते भाजपा नेता शैलेश पाठक। संवाद

गुलड़िया में कार्यक्रम का उद्घाटन करते भाजपा नेता शैलेश पाठक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें