फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चार पिंक टॉयलेट, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट की सौगात

Sun, 28 Dec 2025 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
शहर में परशुराम चौक मार्ग, यहां पर अब लगेंगी स्मार्ट स्ट्रीट लाइटें। संवाद
विज्ञापन
अमित पांडेय
विज्ञापन

बदायूं। शहर के समग्र विकास और महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। शासन स्तर से सेफ सिटी योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बदायूं का चयन किया गया है।
इस योजना के तहत शहर में चार आधुनिक पिंक टॉयलेट (शौचालय) का निर्माण किया जाएगा, जबकि करीब पांच किलोमीटर के दायरे में हर 30 मीटर पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे शहर की सूरत बदलने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

सेफ सिटी परियोजना को लेकर शासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य मिशन निदेशक, नगरीय निकाय निदेशालय की ओर से प्रदेश के चयनित नगरीय निकायों को जल्द कार्ययोजना का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

बदायूं नगर पालिका परिषद को भी प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार कर भेजने के निर्देश मिले हैं। राज्य मिशन निदेशक की ओर से जारी पत्र के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में सेफ सिटी परियोजना एवं स्मार्ट सिटी मिशन टू मूवमेंट के लिए शासन स्तर से 50 करोड़ रुपये की धनराशि प्रस्तावित की गई है। इसी क्रम में बीते 24 दिसंबर को राज्य मिशन निदेशक की अध्यक्षता में एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, इसमें नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों में सेफ सिटी योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें