पलटी हुई कार को खेत से उठाकर बाहर निकालती जेसीबी मशीन। संवाद
- फोटो : एआरटीओ विभाग
बिल्सी। बरेली से एक समारोह से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर बदायूं बाइपास मार्ग पर स्थित कुंवरगांव चौराहे के पास पलट गई। हादसे में पूर्व महिला सभासद समेत चार लोग घायल हो गए। कार के पलट जाने के बाद आसपास के तमाम लोग वहां जमा हो गए। किसी तरह कार में सवार लोगों को बाहर निकला गया। नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराकर उन्हें घर भेज दिया गया।
मोहल्ला संख्या पांच दुर्गा कॉलोनी निवासी एवं पूर्व सभासद छाया देवी चौहान पत्नी गोपी दादा, हिमांशु पुत्र गोपी दादा, रजन चौहान पुत्र दीपक चौहान और कार चालक संतोष कुमार सिंह बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे कार से लौट रहे थे। बदायूं बाइपास पर आंवला-कुंवरगांव चौराहे के पास अचानक से एक जंगली जानवर कार के सामने आ गया।
चालक संतोष ने तेज गति से ब्रेक लगाए, इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। परिणाम स्वरूप कार में सवार चारों लोग मामूली तौर से घायल हो गए। जैसे ही कार पलटी वैसे ही आसपास के और लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को उठाकर निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।