फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
गोली लगने से घायल बदमाश को ले जाती पुलिस।स्रोत-पुलिस - फोटो : एआरटीओ विभाग
विज्ञापन
बदायूं। कुंवरगांव पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम ने बुधवार रात 25 हजार के इनामी अंतरराज्यीय बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही बदमाश की गोली से बाल-बाल बच गया। पकड़े गए बदमाश का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पकड़े गए बदमाश पर पंजाब के अंबाला के अलावा बदायूं व बरेली में भी लूट, चोरी, नकबजनी, हत्या के प्रयास आदि के 15 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि बुधवार रात कुंवरगांव थाने की पुलिस टीम बादल गांव से बनेई जाने वाले मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस और एसओजी की टीम को सूचना मिली कि उझानी कोतवाली से वांछित चल रहा बदमाश बाइक से बादल गांव की ओर आ रहा है। वह किसी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना पर पुलिस और एसओजी की टीम ने बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। बाइक सवार बदमाश को आता देख पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक सिपाही बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने बचाव में दो फायर किए। इसमें एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। उसे जिला अस्पताल लाया गया। बदमाश ने अपना नाम हसनवी पुत्र गुलाम रसूल निवासी दूदेनगर उझानी कोतवाली बताया। पुलिस के मुताबिक, हसनवी के खिलाफ पंजाब के चंडीगढ़ के थानों में चोरी और नकबजनी के करीब दस मामले दर्ज हैं।
इसके साथ ही सिविल लाइंस, उसहैत और उझानी कोतवाली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के मोहल्ला कच्चा कटरा में रामलीला गेट के समीप रहने वाले श्रीकांत के घर में चोरी दौरान जाग होने पर हसनवी ने गृह मालिक के सीने में गोली मार दी थी। उझानी में जानलेवा हमले के एक मामले में बदमाश फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने उसपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बदमाश से एक तमंचा, तीन कारतूस, एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन



हसनवी शातिर बदमाश है। काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी। उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है।- डॉ. बृजेश सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें