पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म
इस मामले की हजरतपुर एसओ विक्रम सिंह विवेचना कर रहे थे। उन्होंने गांव में जाकर तमाम लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि चारों आरोपी घटनास्थल के आसपास देखे गए थे, जिससे उन्होंने रविवार रात हिस्ट्रीशीटर ओमेंद्र, उमेश, पप्पू और धनवीर को गिरफ्तार कर लिया। उनसे थाने लाकर जब पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
ओमेंद्र ने बताया कि उस पर 15 मुकदमे चल रहे हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जब वह तारीख पर नहीं पहुंच पाता है तो न्यायालय से उसका वारंट जारी कर दिया जाता है। बालक का पिता रामगुलाम पुलिस की मुखबिरी करता है। कई बार उसने पुलिस से पकड़वा दिया था, जिससे उसने रामगुलाम को सबक सिखाने के लिए योजना बनाई थी। वह चाहता था कि रामगुलाम को ऐसी चोट पहुंचाए कि वह जिंदगीभर नहीं भूल पाए। कुलदीप रामगुलाम का इकलौता बेटा था। 31 मई को वह गांव के बाहर पेड़ के नीचे बैठा मिल गया और उसकी हत्या कर दी।