शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में हुई प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। स्
बदायूं। विद्या भारती की ओर से आयोजित संकुल स्तरीय सांस्कृतिक व बौद्धिक प्रतियोगिताओं में शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर कॉलेज की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में संकुल बदायूं के कुल नौ विद्यालयों ने भाग लिया।
प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद में प्रतियोगिताएं हुई। इसमें साहित्यिक प्रश्नमंच प्रतियोगिता में शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज बदायूं की टीम प्रथम, बिसौली द्वितीय व द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम तृतीय रही। विज्ञान प्रश्नमंच में शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज प्रथम, श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज द्वितीय व द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तृतीय स्थान प्राप्त किया। वैदिक गणित प्रश्नमंच में द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रथम, श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज द्वितीय और शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। साथ ही अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। समापन सत्र में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में अमिता शर्मा, दीपमाला गोयल, मोहनलाल, माखनलाल राजपूत, प्रधानाचार्य वेद रतन शर्मा, कृष्ण हरि शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ आचार्य कौशल किशोर पाठक ने किया।