फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चोरी की नौ बाइक के साथ चार लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बरेली की आंवला कोतवाली पुलिस कुंवरगांव इलाके में दबिश देकर चोरी की नौ बाइकोंं के साथ चार लोगों को पकड़कर ले गई। बताया जा रहा है कि पुलिस एक व्यक्ति को साथ लेकर आई थी। उसकी निशानदेही पर बाइकें बरामद हुईं हैं। इसका खुलासा आंवला पुलिस करेगी।
विज्ञापन

आंवला पुलिस ने बृहस्पतिवार रात कैली गांव में छापा मारा था। बताते हैं कि इस दौरान पुलिस ने एक घर से दो, दूसरे से तीन और तीसरे घर से चार बाइक बरामद कीं। सभी बाइक चोरी की हैं। घटपुरी के एक व्यक्ति ने दो दिन पहले ही एक बाइक छह हजार रुपये में खरीदी थी। इनमें उसकी बाइक भी शामिल है। बताया जा रहा है कि ये लोग बाइकें चोरी करके उन्हें सस्ते दामों पर बेच रहे थे। इनका सरगना कैली गांव का है। आंवला पुलिस सभी बाइकें और चारों लोगों को अपने साथ ले गई है। कुंवरगांव थाना पुलिस ने इसकी जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें