दातागंज। क्षेत्र के गांव ढिवरी में एक ग्रामीण की झोंपड़ी लेखपाल ने शुक्रवार को जेसीबी के ध्वस्त करा दी। इसे लेकर एक्स पर मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों को ट्वीट कर शिकायत की गई है। आरोप है कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान महिलाओं से भी अभद्रता की गई है। आरिफ का कहना है कि उनका परिवार करीब 70 साल से झोंपड़ी की जमीन पर काबिज है। दूसरी ओर पुलिस की ओर से सफाई दी गई है कि जमीन शौचालय की है। अवैध कब्जा कर झोंपड़ी डाली गई है। संवाद