फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की चार बाइकें बरामद

Sat, 28 Mar 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सिविल लाइंस पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान सूचना पर चार आरोपियों को शुक्रवार सुबह दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों में गौरव पुत्र मुनीश एवं सूरज पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम कोल्हाई थाना दातागंज तथा विजय पुत्र सुनील और अजय पुत्र सुनील निवासी ग्राम डहरपुर कलां थाना दातागंज शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार बाइक बरामद की हैं, इनमें दो बिना नंबर प्लेट की दो आपाचे बाइक, एक स्प्लेंडर बाइक शामिल है। बरामद वाहनों के चेसिस व इंजन नंबर के आधार पर उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के वाहन चोर हैं और इनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अन्नत अमौरिया व उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें