फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में हादसा: टेंपो और ई-रिक्शा की भिड़ंत में महिला समेत चार घायल, युवक की हालत गंभीर

Wed, 18 Nov 2026 03:44 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह टेंपो और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीन अन्य को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक और महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के हतरा-उरैना मार्ग पर बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्राम मनवे के निकट टेंपो और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


ग्राम उरैना से सात लोग टेंपो में सवार होकर एक व्यक्ति की मौत में शोक जताने के लिए बिनावर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनका टेंपो ग्राम मनवे के निकट पहुंचा, तभी हतरा की तरफ से आ रहे ई-रिक्शा से टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। 

हादसे में दौलतराम (18 वर्ष), जितेश (20 वर्ष), ओमकुमारी (45 वर्ष) और प्रेमा कुमारी (40 वर्ष) घायल हो गए। हादसे के बाद जितेश ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। 
विज्ञापन


युवक के हाथ में फ्रैक्चर 
दौलतराम के एक हाथ में फ्रैक्चर और पैर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें