फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मंडल की टीम में चार हॉकी खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
हॉकी कोच के साथ मौजूद चयनित ​खिलाड़ी। स्त्रोत कोच
विज्ञापन
बदायूं। गोरखपुर में आयोजित होने वाली जूनियर समन्वय हॉकी प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को बरेली के डोरीलाल स्टेडियम में ट्रायल हुए। इसमें मंडल के चारों जिलों के खिलाड़ी पहुंचे। ट्रायल में बदायूं की 4 महिला खिलाड़ियों का मंडलीय टीम में चयन किया गया, वहीं दो खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के रूप में रखा गया है।
विज्ञापन


गोरखपुर में 23 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाली जूनियर समन्वय हॉकी प्रतियोगिता के लिए बरेली मंडल की टीम में जिले की बीना, रिया, सारिका एवं साहिबा को शामिल किया गया है। ये सभी खिलाड़ी बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इसके अतिरिक्त खुशी एवं नगीना का चयन स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में किया गया है।
चयन पर हॉकी कोच सैय्यद आबिद अली ने खिलाड़ियों को बधाई दी। यह खिलाड़ी सैय्यद आबिद अली से ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। खिलाड़ियों के चयन पर जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया, उप क्रीड़ा अधिकारी नाजिया बेगम, हॉकी बदायूं संघ के अध्यक्ष नीरज शर्मा, मधुकर मिश्रा, जिम्नास्टिक कोच मधुकर महेंद्र मुर्मू, बॉक्सिंग कोच शैवर अली खान, आर्चरी कोच राजा बाबू एवं एथलेटिक्स कोच बृजेश की ओर से खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें