फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिना परमिट दौड़ती मिली चार डबल डेकर बसें, सीज

विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग करते परिवहन विभाग के अ​धिकारी। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
बदायूं। बिना परमिट चल रही चार डबल डेकर बसों के साथ ही कुल आठ वाहनों को सीज किया गया। साथ ही 15 वाहनों के चालान किए गए। सीज वाहनों को थाने में खड़ा कराया गया है। उन पर 1.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह अभियान तीन दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन



शासन ने बिना परमिट दौड रहे डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उसी क्रम में एआरटीओ प्रवर्तन अमरीश कुमार व यात्री कर अधिकारी रमेश प्रजापति ने टीम के साथ चेकिंग की। चेकिंग के दौरान चार बसे बिना परमिट के चलती मिली। इन बसों को सीज कर थाने में खड़ा कराया गया है। इसी के साथ ही दो ईको वाहन व दो टेंपो बिना परमिट मिले, उनको भी सीज कर दिया गया। अभियान के पहले दिन 15 छोटे बड़े वाहनों के चालान किए गए। साथ ही 1.70 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। यह अभियान 17 मई तक चलेगा। इसमें शत प्रतिशत बिना परमिट वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश हैं। एआरटीओ ने बताया कि पहले दिन की कार्रवाई में बिना परमिट चल रहे वाहनों को चेक किया गया है। आज और कल भी इसी तरह से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें