फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुठभेड़ में हरियाणा के चार बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

Wed, 18 Jun 2025 11:49 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Encounter In Budaun: बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में अंतरराज्यीय गिरोह के चार बदमाश मंगलवार रात लूट करने की फिराक थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुठभेड़ में चारों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
घायल बदमाशों को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Budaun Crime News: बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जबकि एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चारों बदमाश अंतरराज्यीय गिरोह के बताए गए हैं। लूट की वारदात को अंजाम देते थे। 

विज्ञापन


वजीरगंज थाना पुलिस को मंगलवार रात करीब दो बजे सूचना मिली कि बगरैन क्षेत्र में कुछ बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंच गए और घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। अपने बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी। बदमाशों की गोली से सिपाही हिमांक चौधरी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को सीएससी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, चोरी का माल बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम प्रवीण पुत्र देवानंद, अंकित पुत्र संतराम, सागर पुत्र श्रीचंद्र व प्रीतम उर्फ करमवीर पुत्र रामसिंह बताया है। प्रवीण और अंकित के गोली लगी है। ये चारों हरियाणा के सोनीपत के निवासी हैं। बदमाशों के कब्जे से चार तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल फोन तथा दो बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें