फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा में चार बच्चे डूबे, तीन को बचाया और एक की तलाश जारी

विज्ञापन
कछला घाट पर खड़े गंगा में लापता युवक के परिजन व लोग। संवाद
विज्ञापन
कछला। फिरोजाबाद से परिवार के साथ कछला के भागीरथ घाट पर गंगा स्नान करने आए चार बच्चे गहरे पानी में जाने से डूब गए। गोताखोरों ने तीन बच्चों को बचा लिया, लेकिन एक बच्चा डूब गया। देर शाम तक गोताखोर गंगा में डूबे बच्चे की तलाश करते रहे, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा है। बच्चे के डूबने से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के महादेव नगर के गली नंबर 10 निवासी जितेंद्र कुमार शनिवार सुबह अपने परिवार व बच्चों के साथ कछला में भागीरथ घाट पर गंगा स्नान करने आए थे। सभी लोग बच्चों के साथ गंंगा स्नान कर रहे थे। तभी गहरे पानी में जाने से समर (10) पुत्र जितेंद्र, प्रांशू (14) पुत्र गिरीश चंद्र, अंश (8) पुत्र शिवम और वशु (12) पुत्र पवन कुमार निवासी आगरा गंगा में डूबने लगे।
इससे परिवार के लोगों ने चीख पुकार मच गई। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। समय रहते गोताखोरों ने प्रांशू, अंश व वशु को गंगा से सकुशल बहार निकाल लिया, लेकिन समर गहरे पानी में जाने से लापता हो गया। गोताखोर बच्चे को शाम तक गंगा मं तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। इससे परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

देर शाम गोताखोर बच्चे की तलाश में जुटे रहे है। परिजनों ने बताया छात्र कक्षा पांच में पढ़ता था। वह चार बहनों में इकलौता भाई है। उसके पिता एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। मां रीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने बताया कि लापता बच्चे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें