फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सैलून संचालक को गोली मारने के चार आरोपी गिरफ्तार, प्रेम-प्रसंग बना वारदात का कारण

Sun, 22 Mar 2026 04:08 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में सैलून संचालक समीर को गोली मारने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता लगा है कि आरोपियों ने प्रेम प्रसंग के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते एसपी ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा में सैलून संचालक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गोलीकांड के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार व अन्य सामान बरामद किया है। एसपी ग्रामीण हृदेश कठेरिया ने बताया कि उघैती थाना पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए घटना का अनावरण किया। पुलिस टीम ने शनिवार को ऐपुरा मोड़ के पास से चारों आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 16 मार्च 2026 को गांव ईखखेड़ा स्थित हेयर सैलून में घुसकर बदमाशों ने समीर नाम के युवक को गोली मारी थी। इससे समीर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि हमलावर घटना को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गए थे। पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन कर घटना की जांच शुरू की। सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

आरोपी की पत्नी को परेशान कर रहा था समीर 
एसपी ग्रामीण के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि घायल समीर के आरोपी मनवीर की पत्नी से विवाह से पूर्व संबंध थे। शादी के बाद भी समीर द्वारा महिला को लगातार परेशान किया जा रहा था और उससे संपर्क बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा था। इस संबंध में महिला ने अपने पति से शिकायत की थी। बताया गया कि मनवीर ने पहले समीर को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके रवैये में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद मनवीर ने अपने चचेरे भाई यशपाल व अन्य साथियों राकेश और आशीष के साथ मिलकर समीर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों आरोपियों ने सैलून में घुसकर समीर पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक, दो अवैध तमंचे (315 बोर), दो खोखे, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

आपराधिक पृष्ठभूमि
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जबकि आरोपी आशीष के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत हो चुका है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें