फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर पंप को तरजीह नहीं दे रहे किसान

Fri, 22 Jan 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2014-15 का लक्ष्य इस वर्ष भी पूरा न होने की आशंका
विज्ञापन

जिले भर में पौने दो साल में लग सके केवल 45 सोलर पंप
 
जिले में सौर ऊर्जा से संचालित होने वाले 87 नलकूप लगाने का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2014-15 में दिया गया था। बीते वित्तीय वर्ष में केवल 28 सोलर नलकूप लगाए जा जा सके थे। इस वजह से वित्तीय वर्ष में शेष नलकूपों को लगाने का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए थे, लेकिन अब तक दो वर्षों में 45 नलकूप ही लगाए जा सके। अभी भी 42 नलकूप और लगाए जाने हैं, जबकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में केवल सवा दो महीने का समय शेष बचा है। ऐसे में कृषि विभाग की ओर से सोलर नलकूप लगाने का लक्ष्य पूरा होता दिखाई नहीं पड़ रहा है। कृषि अधिकारियों के मुताबिक तमाम प्रचार-प्रसार करने के बाद भी किसान सोलर नलकूप में रुचि नहीं दिखा रहा है। इससे लक्ष्य पूरा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोलर पंप की क्षमता    लागत          जमा करना
1. दो हार्स पॉवर      241000 रुपये      60275 रुपये  
2. तीन हॉर्स पॉवर    434000 रुपये     172000 रुपये  
3. पांच हॉर्स पॉवर    531000 रुपये     265800 रुपये
कृषि उप निदेशक आरपी चौधरी ने बताया कि सोलर पंप को लगवाने के लिए विभाग की ओर से तेजी के साथ प्रयास किए जान रहे हैं। सीडीओ ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को सोलरपंप लगाने के लिए प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा गया है। साथ ही डीएम की बैठकों के दौरान भी इस बारे में चर्चा की जाती है। अब तक 45 सोलरपंप लगाए जा चुके हैं, वर्ष के अंत तक लक्ष्य पूरा कराने के प्रयास व्यापक स्तर से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें