फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पूर्व मंत्री आबिद रजा के भाई ने कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला क्षय रोग कार्यालय में पूर्व मंत्री आबिद रजा के भाई ने साथी कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें कुर्सी मारता हुआ एक कर्मचारी दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रजा का भाई आसिफ रजा क्षय रोग कार्यालय में डीपीएस के पद पर तैनात है। इसी कार्यालय में सुदेश सक्सेना एसटीएस के पद पर हैं। सुदेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब दो बजे आसिफ रजा डंडा लेकर आए और गालियां देते हुए उसे पकड़ कर अपने कमरे में लेजाकर बंद कर लिया। इसके बाद सर्वेश के साथ हाथापाई करते हुए उसको भी कमरे में ले गया। दोनों को गालियां देते हुए मारपीट की।
आरोप है कि धमकी दी कि अगर पेट्रोल की पर्ची की बात दोबारा कही तो जान से मार दूंगा। मेरा भाई मंत्री विधायक रह चुका है। इस समय मेरी भाभी नगर पालिका चेयरमैन हैं। मारपीट में दोनों को चोटें आई हैं। कर्मचारियों के कपड़े भी फाड़ दिए गए। इसके बाद आसिफ भाग वहां से चला गया। सुदेश ने अपनी पत्नी को इस बारे में बताया। उन्होंने डीएम अवनीश राय को घटना की जानकारी दी। साथ ही विभागीय के अधिकारियों को भी जानकारी दी। तीन घंटे तक कोई अधिकारी वहां पर कर्मचारियों का हाल जानने नहीं पहुंचा। डीएम ने सीएमओ को मामले की जांच कर दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन



- मामला संज्ञान में आने के बाद क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनेश कुमार को मामले की जांच दी गई है। जांच आख्या मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। झगड़ा किस बात पर हुआ है। अभी इसकी जानकारी नहीं है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

- डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें