फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध हालात में पूर्व प्रधान की मौत, खेत में मिला शव

Tue, 28 Apr 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। थाना क्षेत्र के गांव पतसा में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व प्रधान की मौत हो गई। पूर्व प्रधान रवि कुमार (35) पुत्र गंगाराम का शव गांव के खेत में पड़ा मिला। सुबह कुछ ग्रामीण जब अपने खेतों की तरफ गए तो शव देखकर लोग दंग रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रवि कुमार हल्द्वानी में रहकर अपना व्यवसाय करते थे और करीब 20 दिन पहले ही गांव आए थे। सोमवार सुबह किसी समय वह जंगल की ओर गए थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर तलाश शुरू हुई। तभी खेत में शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें