फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सबमर्सिबल से पानी की जगह निकला ज्वलनशील तरल

Tue, 28 Apr 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
अंकुर सिंह। - फोटो : 1
विज्ञापन
ओरछी। बिसौली के गांव खेड़ादास में सोमवार को अजीब मामला सामने आया। फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी ठाकुर अतुल कुमार सिंह ने घर में पेयजल के लिए 70 फिट गहरा सबमर्सिबल बोरिंग कराया था। सोमवार को जब उसे चालू किया तो पानी की जगह गंदा और बदबूदार तरल पदार्थ निकला। ग्रामीणों ने बताया कि उसमें डीजल जैसी महक आ रही है। लोगों ने तरल पदार्थ को जमीन पर डालकर जलाया तो उसमें आग भी लग गई। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। हालांकि ऐसे किसी वीडियो की विश्वसनीयता की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन

-
परमानंदपुर में पहले से पीला पानी, जांच की मांग
खेड़ादास से करीब दो किमी दूर परमानंदपुर गांव में पहले से ही 80 प्रतिशत हैंडपंप पीला पानी दे रहे हैं, लेकिन वह ज्वलनशील नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी में शुद्ध पेयजल जरूरी है। शासन की प्राथमिकता भी यही है, फिर भी परमानंदपुर और खेड़ादास में कोई प्रशासनिक पहल नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर आकर जांच कराने और लोगों की जिज्ञासा शांत करने की मांग की है।

फोटो-19
सबमर्सिबल से निकले गंदले पानी में आग लगाकर देखी तो आग जल गई। लगता है कि कच्चा तेल है। जो जल रहा है। - अंकुर सिंह, खेड़ादास
फोटो-20
गंदले पानी को सूंघा तो उसमें डीजल जैसी गंध आ रही है। इसे बोतल में भरकर भी रख लिया है ताकि कोई देखने को मांगे तो दिखा सकें। - अंकित, खेड़ादास

अंकुर सिंह।- फोटो : 1

अंकुर सिंह।- फोटो : 1

अंकुर सिंह।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें