फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पूर्व प्रधान के पुत्र की नोएडा में मौत

विज्ञापन
मृतक ओमपाल का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया निवासी पूर्व प्रधान के पुत्र की कार नोएडा में बृहस्पतिवार रात डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गांव बांस बरोलिया निवासी पूर्व प्रधान चेतराम कोहली का पुत्र ओमपाल (41) वर्षों से ट्रक की बॉडी बनाने का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार की रात उसकी कार वहीं पर एक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ओमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में नोएडा पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह शव गांव पहुंचा तो परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें