फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कटान रोकने में नाकाम सहसवान का वनरक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान रेंज के कार्यक्षेत्र में अवैध कटान पर नियंत्रण न होने एवं नियंत्रक अधिकारी के निर्देशों का पालन न करने पर प्रभागीय निदेशक ने वनरक्षक अनिल राजपूत को निलंबित कर दिया है। उन्हें दातागंज रेंज से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


प्रभागीय निदेशक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि सहसवान रेंज क्षेत्र के अंतर्गत मालपुर बीट पर तैनात वनरक्षक अनिल राजपूत पिछले कई महीनों से अवैध कटान रोकने में फेल हो रहे थे। बता दें कि मालपुर क्षेत्र में काफी समय से अवैध कटान हो रहा है। जिससे विभाग की छवि काफी खराब हो रही थी। बताया यह भी जा रहा है कि वनक्षेत्र की भूमि पर गेहूं की फसल तक उगवा दी गई। वन रक्षक की शिकायत आईजीआरए पोर्टल पर भी की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें