फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वन विभाग ने शुरू की पेड़ों के अवैध कटान की जांच

विज्ञापन
बिल्सी में पेड़ों के कटान की जांच करती वन विभाग की सीसीएफ टीम। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। कछला रोड स्थित हॉस्पिटल से गांधी पार्क तक नगर पालिका ने पेड़ों का कटान करवाया था। अरिहंत वृक्षारोपण समिति ने इसे अवैध बताते हुए शिकायत की थी। उसकी शिकायत के बाद मंगलवार से वन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अरिहंत वृक्षारोपण समिति ने चीफ कंजरवेटर आफ फारेस्ट (सीसीएफ) बरेली से की शिकायत की थी। इस पर उन्होंने जांच शुरू करा दी है। जांच में 45 पेड़ काटने की हुई पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट मुख्य वन संरक्षक को सौंपी जाएगी। टीम ने भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कालेज के पास दो यूकेलिप्टस के पेडों के कटान की पुष्टि की है। इसके बाद टीम सहसवान रेंज के ग्राम नगला भिंड में यूकेलिप्टस के छह पेडों के कटान की जांच के लिए निकल गयी। उड़न दस्ता प्रभारी रमाकांत सक्सेना ने बताया कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा। टीम में डिप्टी रेंजर मनोज कुमार, अजीत सक्सेना आदि थे। अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संरक्षक मृगांक जैन ने कहा कि हरे पेड़ों का क्षेत्र में कटान नहीं होने दिया जाएगा। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें