संगीन आपराधिक मामलों की पड़ताल में अब फोरेंसिक एक्सपर्ट की कमी आड़े नहीं आएगी। बदायूं पुलिस को विधि विज्ञान प्रयोगशाला से फोरेंसिक मोबाइल वैन मिल गई है। एसएसपी सुनील सक्सेना ने गुरुवार को वैन का मुआयना करने के बाद जरूरी दिशा निर्देश दिए।
संगीन आपराधिक मामलों में फोरेंसिक एक्सपर्ट की कमी लंबे समय से आड़े आ रही थी। बरेली या मुरादाबाद से फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया जाता थ। कई मामलों में एक्सपर्ट के पहुंचने से पहले साक्ष्य नष्ट भी हो जाते थे। शासन ने अब जिले में फोरेंसिक मोबाइल वैन मुहैया करा दी है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला से गुरुवार को यहां पहुंची वैन का एसएसपी ने मुआयना किया। इस वैन के जरिए अब फोरेंसिक एक्सपर्ट तत्काल मौका मुआयना कर क्लू खंगाल सकते हैं। इससे पुलिस का काम काफी आसान हो जाएगा।