थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर हरदोपट्टी में दो दिन तक अज्ञात महिला का शव कुत्ते नोंचते रहे। खबर देने के बाद भी जब पुलिस नहीं पहुंची, तो गांव वालों ने सोमवार को मानवता के नाते लाश गांव में ही दफन कर दी है। आशंका है कि महिला की हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया होगा।
थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर हरदोपट्टी के ग्रामीणों ने रविवार दोपहर गांव के बाहर यूकेलिप्टस के एक बाग में अज्ञात महिला का शव पड़ा देखा गया था। मृतका काले रंग का बुर्का पहने हुए थी। उसके बाएं हाथ में दो अंगूठियां भी थीं। गांव के लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी। पुलिस गांव नहीं पहुंची। रात भर शव बाग में ही पड़ा रहा। सोमवार को भी गांव के लोगों ने मुजरिया पुलिस को अज्ञात महिला का शव पड़ा होने की खबर दी। इस दौरान कुत्तों ने भी शव को जब नोंचा तो सोमवार शाम को गांव के लोगों ने मानवता के नाते शव दफन कर दिया है।
एसओ रामलखन यादव के अनुसार थाने पर अब तक किसी ने कोई सूचना नहीं दी गई है। अब इस बारे में पता लगा है। मंगलवार सुबह महिला के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।