फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शराब का ठेका बंद कराने के लिए दूसरे दिन भी महिलाएं लाठी-डंडे लेकर पहुंचीं

विज्ञापन
बदायूं के ओरछी में शराब के ठेके हटाने को लेकर विरोध कर रही महिलाओं से बात करते नायब तहसीलदार अम
विज्ञापन
ओरछी। आसफपुर-इस्लामनगर को जाने वाले मुख्य तिराहे पर स्थित शराब का ठेका बंद कराने के लिए महिलाएं दूसरे दिन भी दोपहर 12 बजे लाठी-डंडे लेकर पहुंच गईं। हंगामे की सूचना पर पहुंचे बिल्सी के आबकारी अधिकारी ने चार से पांच माह में ठेका बंद कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालीं महिलाओं का आरोप है कि ठेके के कारण उनके पति शराब पीकर मारपीट करते हैं। तिराहे से छात्राओं और महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है। ठेका खुलने का समय सुबह 10 से रात 10 बजे तक है, लेकिन यहां 24 घंटे शराब मिलती है, जिससे सुबह ही मजदूरी की कमाई शराब में उड़ जाती है।
हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आधा घंटे के बाद नायब तहसीलदार अमित कुमार भी पहुंच गए। आबकारी अधिकारी बिसौली के बाहर होने के कारण बिल्सी के आबकारी अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने कहा कि ठेका बंद कराने में कानूनी प्रक्रिया के चलते 4 से 5 माह लग सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं महिलाओं के 24 घंटे शराब की बिक्री के मामले में बताया कि अब 24 घंटे शराब नहीं बिकने दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। प्रदर्शन में माया, लौंग श्री, नन्ही, जवा, प्रेमवती, पूजा, ज्ञानवती, मीना, रेखा, गीता, उर्मिला आदि मौजूद रहीं।

बदायूं के ओरछी में शराब के ठेके हटाने को लेकर विरोध कर रही महिलाओं से बात करते नायब तहसीलदार अम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें