बदायूं के दातागंज में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता सोनी का फाइल फोटो-
दातागंज। गांव जगुआसई में शनिवार रात करीब 11 बजे सात माह की गर्भवती का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
गांव जगुआसई निवासी आकाश की शादी बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव खनी नवादा निवासी सोनी से 18 फरवरी,2026 को हुई थी। परिजनों के अनुसार, आकाश चंडीगढ़ में रहकर नौकरी करता है। घटना के समय भी वह चंडीगढ़ में ही था। आकाश के पिता मूसाझाग थाने में होमगार्ड हैं। पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे विवाहिता सोनी के भाई समरजीत ने बताया कि उनकी बहन की सास की बीमारी के चलते दो माह पहले मौत हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद से ससुराल वाले बहन के साथ मारपीट करते आ रहे थे।
भाई का आरोप है कि ससुर अक्सर गाली-गलौज किया करते थे। आरोप है कि शनिवार को ससुरालियों ने मारकर फंदे से लटका दिया। वह सात माह की गर्भवती भी थी। उधर, सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि विवाहिता के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।