फुटवियर की दुकान पर जूता देखते ग्राहक। संवाद
बदायूं। शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही फुटवियर बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। शहर की प्रमुख जूता दुकानों पर सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। व्यापारियों के मुताबिक, इस सीजन में बिक्री में करीब 30 से 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पुरुष ब्लैक, ब्राउन लेदर के जूते सबसे अधिक पसंद कर रहे हैं, जबकि युवाओं में पार्टी वियर जूतों की मांग अधिक है। वहीं महिलाओं में हाईहील सैंडल और गोल्डन, सिल्वर कलर के फुटवियर व फैंसी चप्पल की बिक्री में भी तेजी आई है।
कारोबारियों का कहना है कि आने वाले कुछ हफ्तों तक विवाह सीजन के चलते यही रफ्तार बनी रहने की उम्मीद है। इससे फुटवियर व्यापारियों को अच्छा मुनाफा भी हो रहा है। शादी सीजन में जूतों की बढ़ी बिक्री ने न केवल व्यापार को बढ़ावा दिया है बल्कि स्थानीय बाजार में आर्थिक गतिविधियों को भी गति दी है।
पिछले साल से 30 फीसदी बढ़ा व्यापार
इन दिनों प्रतिदिन शहर में औसतन 250 से 300 जोड़ी जूतों की बिक्री हो रही है। छोटी दुकानों में भी 15 से 20 हजार रुपये की दैनिक बिक्री दर्ज की जा रही है, जबकि बड़ी दुकानों में यह आंकड़ा 80 हजार से एक लाख रुपये तक पहुंच रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कारोबार में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी जा रही है। -गणेश वार्ष्णेय, दुकानदार
ग्राहकों की बढ़ रही भीड़ शादी के सीजन के चलते ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है। लोग अब सस्ते के बजाय ब्रांडेड और टिकाऊ फुटवियर को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं युवाओं में स्टाइलिश डिजाइन वाले जूतों की डिमांड अधिक है। दुकानदारों ने बताया कि ग्राहकों के अलावा आसपास के गांवों से भी लोग जूते खरीदने आ रहे हैं, जिससे बाजार में रौनक बनी हुई है। - अनुभव वार्ष्णेय, दुकानदार
फुटवियर की दुकान पर जूता देखते ग्राहक। संवाद
फुटवियर की दुकान पर जूता देखते ग्राहक। संवाद