फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्सवन ने जय हिंद को 2-0 से हराया

Wed, 09 Sep 2015 08:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
एमजीपी कॉलेज के मैदान पर अपराह्न बाद शुरू हुए फुटबॉल के मुकाबले के लिए फोर्सवन और जयहिंद क्लब के खिलाड़ियों ने शुरूआत में पूरा दमखम लगा दिया। फोर्सवन के कप्तान पप्पू ने गोल दाग कर जयहिंद पर बढ़त कायम कर ली। दूसरा गोल भी फोर्सवन ने दाग दिया। अंत तक जयहिंद क्लब के फुटबॉलर कोई गोल नहीं कर पाए। जयहिंद को 2-0 से पराजय का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इससे पहले फोर्सवन टीम के फ्रेंचाइजी अमित प्रताप सिंह और जयहिंद टीम के फ्रेंचाइजी इसरार खलीफा की मौजूदगी में मुख्य अतिथि ज्योति मेंदीरत्ता और अनुपम गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय हासिल किया। अतिथियों ने आयोजकों की मौजूदगी में फुटबॉल खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता, गूंज एक सामाजिक जन कल्याण समिति के उपाध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा,सुभाषचंद्र मिनोचा, चांद मोहम्मद, रिजवान अहमद, नवेद खां, योगेश प्रताप सिंह, इकबाल अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें