नाबालिक बच्चियों पर धुआं उड़ाता युवक। वीडियो ग्रेब
ककराला। जामा मस्जिद तिराहे से एक सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार दो युवक सरेआम चिलम का धुआं उड़ाते नजर आ रहे हैं। एक युवक वहां से गुजर रही दो नाबालिग बच्चियों के मुंह पर भी जबरन धुआं छोड़ता है। वहीं दूसरा युवक राहगीरों को धुंआ छोड़कर परेशान करता नजर आ रहा है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मामले का संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस ने शांति भंग करने पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश और गुड्डू निवासी वार्ड नं. 2 कस्बा ककराला के रूप में हुई है। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि दोनों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई। दोनों ने माफीनामा लिखकर दिया है। संवाद