फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अभियान पर विशेष सचिव की निगरानी

Thu, 17 Mar 2016 08:59 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा के विशेष सचिव जुवैर अली ने बदायूं खाद्य सुरक्षा विभाग की समीक्षा की है और अधिक सक्रिय रहने के आदेश किए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग को और अधिक मजबूत किए जाने के प्रयास बदायूं में शुरू हो गए हैं। इसके लिए शासन ने भी अपनी सक्रियता बढ़ाई है। दो नए पीसीएस अधिकारी भी विभाग से जोड़े गए हैं। इसके साथ ही डीएम ने होली पर विशेष अभियान शुरू करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग से नए पीसीएस अधिकारी चंद्र विजय सिंह और रामकिशोर को जोड़ा गया था। इंस्पेक्टर रैंक के खाद्य सुरक्षा विभाग में अब तक चार अधिकारी थे। इनके आने से संख्या छह हो गई है। बिसौली के इंस्पेक्टर केजे सिंह का इस बीच संभल जिले को तबादला कर दिया गया है। वह यहां क्षेत्र में मीट की दुकानों को लाइसेंस दिए जाने के मामले में विवादों में घिरे रहे थे। 
शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी शंभूनाथ ने होली के नजदीक आने पर खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य पदार्थों पर निगरानी रखने और मिलावट के खिलाफ कदम उठाए जाने के आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन


नेताओं की दखलंदाजी से आती मुश्किलें 
बदायूं। खाद्य सुरक्षा के लिए होली से पूर्व अभियान इसलिए चलाया जाता है कि ऐसे त्योहारों पर मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। अभी अभियान शुरू ही हुआ है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सैंपल भरते ही नेताओं की सिफारिशें शुरू हो गई हैं। खाद्य सुरक्षा में लगे अधिकारी इस बावत अपने अधिकारियों से तो कहते हैं, बाकी किसी से कहने से कतराते हैं। अब खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापामारी के दौरान अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ करने शुरू कर दिए हैं। 

खाद्य सुरक्षा विभाग की तहसील स्तर पर टीमें बना दी गई हैं। छापामारी और नमूने भरने का अभियान जारी है। विभागीय उच्चाधिकारियों से भी इस संबंध में निर्देश मिले हैं। मिलावट रोकने का भरसक प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन

- संजय शर्मा, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग, बदायूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें