सैदपुर। खाद्य निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ कस्बे के बाजार में छापेमारी की। इससे हड़कंप मच गया और बाजार बंद हो गया। टीम एक दुकान से ही मिठाई का नमूना ले सकी। इस दौरान एक्सपायर डेट 40 बोतल कोल्ड डि्रंक्स को उन्होंने नष्ट कराया।
खाद्य निरीक्षक सत्येंद्र कुमार तोमर ने माजिद कुरैशी की दुकान से मिठाई का नमूना लिया। इस दौरान डीलर नासिर की दुकान पर एक्सपायर डेट की 40 बोतल शीतल पेय की नष्ट कराई। करीब दर्जन भर दुकानदारों को गलत खाद्य पदार्थ भविष्य में न बेचने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। चेकिंग के दौरान परचून, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक आदि बेचने वाले कई दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी। बाजार बंद हो जाने के कारण तमाम खान-पान की वस्तुओं के नमूने नहीं लिए जा सके। फूड इंस्पेक्टर ने बताया मिठाई का नमूना जांच को भेजा जाएगा।