ब्लाक प्रमुखों के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दिया का धरना
जिले के सभी ब्लाकों पर दिन भर ठप रहे काम काज
प्रदेश के ब्लाक प्रमुख संघ के आह्वान पर जिले भर के ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य मुखर हो गए। उन्होंने ब्लाक कार्यालयों पर ताले डालकर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित 32 सूत्री मांगपत्र प्रशासन के अधिकारियों को दिया, जिसमें उन लोगों के अधिकार बढ़ाए जाने की मांग की गई। ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। धरना-प्रदर्शन के चलते ब्लाक कार्यालयों पर कामकाज ठप रहा, जिससे विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचे फरियादियों को बैरंग होना पड़ा।
बिसौली। ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पचायत सदस्यों ने ब्लाक से सभी दरवाजों पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। कहा कि हमारी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। ब्लाक प्रमुख श्रीवति यादव ने बीडीसी सदस्यों के साथ ब्लाक परिसर में तालाबंदी की। इसके बाद सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने ब्लाक प्रमुख का पद रबर स्टांप बना दिया है। इस दौरान वीरेश यादव, रामवीर सिंह यादव, अर्चना यादव, सोनवती, बृजपाल यादव, लालाराम यादव आदि शामिल रहे।
जरीफनगर/दहगवां। पंचायत निधि की कटौती से नाराज ब्लाक प्रमुख सहित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सोमवार को दहगवां ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी की। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। ब्लॉक प्रमुख सतीश यादव ने कहा है कि शीघ्र धनराशि नहीं मिलने पर जिले भर के प्रमुख और सदस्य बदायूं में प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर शानू चौधरी, शमीम, लक्ष्मण, इदरीश, नेमचंद्र, देवेंद्र, राकेश, सरनाम, प्रेमसिंह, शफी मोहम्मद, यादराम, सत्यपाल सिंह आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
उसावां । ब्लॉक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक के सभी गेटों पर ताला डालकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया। ब्लॉक मुख्यालय पर प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारों से संबंधित मांगों को लेकर ब्लॉक के सभी गेटों पर ताला लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक प्रमुख राजेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामपाल, सौंधामई, अगर सिंह, औशान अली, रजनीश सिंह, गजेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, विश्वनाथ सहित तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
कादरचौक। विभिन्न मांगों को पूरा किए जाने को लेकर ब्लाक कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख कौशल कुमार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। ब्लाक कार्यालय में तालेबंदी करके दिन भर काम प्रभावित रखा गया। इससे कार्यालय में आने वाले फरयादियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।