बदायूं। जिले में नए सत्र के लिए क्रय केंद्रों का आवंटन हो गया है। किसानों के प्रस्ताव को देखते हुए गन्ना आयुक्त ने यदु शुगर मिल बिसौली से चंदऊ प्रथम व द्वितीय क्रय केंद्रों को हटाकर दि किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर को आवंटित कर दिए। इसके साथ ही राणा शुगर मिल का रिजौली पर एक नया सेंटर बनाया गया है।
गन्ना विभाग की ओर से आवंटन सूची जारी होने के बाद बिसौली मिल से हटाए गए सेंटरों के क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है। जिले की दो मिलों सहित बाहर के छह चीनी मिलों को सेंटर आवंटित किए गए हैं। इसमें यदु शुगर मिल को 31 सेंटर और दि सहकारी चीनी मिल शेखूपुर को तीन क्रय केंद्रों का आवंटन किया गया है।
आठ चीनी मिलें खरीदेंगी किसानों का गन्ना
यदु शुगर मिल बिसौली के केंद्र : किसरुआ प्रथम, टिकलापुर, खेड़ा जलालपुर, टेघाघाट, भज्जी की मढैया, ज्यौनेरा, उनौला द्वितीय, कटरा सहादतगंज, सिलहरी प्रथम, गढ़िया हरदोपट्टी द्वितीय, दारानगर करीमई, हरदतपुर, जरीफपुर गढ़िया, सखानू, उनौला प्रथम, मचलई, किसरुआ द्वितीय, बेला, अभयपुर द्वितीय, डकारा पुर्खा द्वितीय, बसौलिया द्वितीय, मोगर प्रथम, कुनार द्वितीय, लखनपुर द्वितीय, अहेरामई द्वितीय और मलिकपुर बिचौला गन्ना क्रय केंद्र शामिल हैं।
-
दि किसान सहकारी : चीनी मिल शेखुपुर को कटौली, चंदऊ प्रथम, चंदक द्वितीय केंद्र मिला है।
-
द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड : दातागंज प्रथम, दातागंज द्वितीय, समरेर, अहोरामई केंद्र शामिल हैं।
वीनस शुगर मिल मझावली को नूरपुर पिनौनी केंद्र मिले हैं।
-
शेरवानी शुगर मिल न्योली : पलिया, भूड़ा भदरौल, पाण्डेयनगला, ककोड़ा,कुढ़ाशाहपुर, गड़िया हरदोपट्टी प्रथम, कादरचौक प्रथम, कादरचौक द्वितीय, कादरचौक तृतीय केंद्र मिले हैं।
डीसीएम शुगर मिल रूपापुर : आमगांव में तीन, गुलड़िया में तीन केंद्र मिले हैं।
राणा शुगर मिल करीमगंज : हुसैनपुर एट बाबट, कुंवरगांव, दुगरैया द्वितीय, दुगरैया प्रथम, गुरुपुरी चंदन, गुरुपुरी चंदन एट मलगांव, मलगांव मोगर प्रथम,रिजौली नया केंद्र मिले हैं।
डीसीएम शुगर मिल रजपुरा संभल : जरीफनगर प्रथम और द्वितीय, कुवंर पुर चंदन, दहगंवा, अभनपुर प्रथम, डकारा पुख्ता, बिसौलिया प्रथम केंद्र मिले हैं।
जिले में गन्ना के क्रय केंद्रों का आंवटन हो चुका है, नवंबर में क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी। - जगदीश यादव, जिला गन्ना अधिकारी