सड़क, सुरक्षा को जागरूकता रैली निकालती छात्राएं। स्रोत- कॉलेज
बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का संयोजन रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार ने किया।
रैली में मधु, महक, इकरा फरीन, हिमांशी यादव सहित अनेक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वाहन धीमा चलाएं, अपना कीमती जीवन बचाएं, यातायात नियम अपनाएं, सुरक्षित जीवन पाएं, जैसे नारों के माध्यम से राहगीरों को जागरूक किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. भावना सिंह, एनएसएस प्रभारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज एवं रेंजर प्रभारी डॉ. सरिता गौतम उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन सड़क सुरक्षा शपथ के साथ किया गया। संवाद